रायपुर। CG Budget Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होगा। सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका विधानसभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी।






