टीआरपी डेस्क। आजकल केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कम उम्र में बाल कमजोर होने लगे हैं। इस समस्या से खासकर महिलाएं और युवा अधिक परेशान हैं। बालों के झड़ने से बचने के लिए मंहगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इसका कोई असर नहीं दिखता।


यदि आप झड़ते बालों से परेशान हैं, और सुरक्षित घरेलू उपाय की तलाश कर रहे हैं, तो आपके किचन में मौजूद दो सामान्य चीजें बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं। यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।

झड़ते बालों को रोकने के घरेलू उपाय

केला बालों को अंदर से देता है पोषण

केला न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें पोटैशियम और कार्बाेहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं। केला बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल रूखे नहीं होते और टूटने की समस्या कम होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार होते है।
शहद इस्तेमाल करने के फायदे

See also  कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली आज, जानें आज रात चंद्र देव को अर्घ्य देने से क्या होता है?

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। इसके अलावा, शहद डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करता है, जो अक्सर हेयर फॉल की बड़ी वजह बनते हैं।

कैसे बनाए केला और शहद का हेयर मास्क?

एक पका हुआ केला लें।
एक से दो चम्मच शुद्ध शहद लें।
सबसे पहले केले को अच्छी तरह मसल लें। इसके बाद उसमें शहद मिलाकर दोनां को अच्छे से मिला लें।

हेयर मास्क का इस्तेमाल कैसे करें?

तैयार किए मास्क को उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं और मसाज करें। इसके बाद बालों को तौलिये ढक लें और करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। तय समय बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

इस हेयर मास्क को कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। इससे अधिक बार उपयोग करने से बचें। यदि आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

See also  कोरोना के साथ H3N2 वायरस का खतरा बढ़ा, 1 जनवरी से 21 मार्च तक 1,317 मामले

केला और शहद से बना यह घरेलू नुस्खा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाना चाहते हैं। इसके नियमित उपयोग से आपके बाल मजबूत हो सकते हैं और झड़ने की समस्या में कमी आ सकती है। प्राकृतिक तरीके से सुंदर और स्वस्थ बाल पाने के लिए यह उपाय अपनाया जा सकता है।