टीआरपी डेस्क। हाल ही में टेक जगत में 149 मिलियन ईमेल और पासवर्ड का डेटा सार्वजनिक होने की खबर से हड़कंप मच गया है। हालांकि यह किसी नई बड़ी हैकिंग का परिणाम नहीं है, बल्कि विशेषज्ञों के अनुसार यह पिछले कई वर्षों में अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स से लीक हुए पुराने डेटा का एक नया संग्रह है। आसान शब्दों में कहे तो, पुरानी चोरियों को जोड़कर एक नई और बड़ी सूची तैयार की गई है।
इस डेटाबेस में जीमेल, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स की जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है। असल खतरा उन यूजर्स के लिए अधिक है जो एक ही पासवर्ड का उपयोग कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर करते हैं। हैकर्स लीक हुए पासवर्ड्स को दूसरे अकाउंट्स पर भी आजमाते हैं, जिसे तकनीकी भाषा में क्रेडेंशियल शिफ्टिंग अटैक कहा जाता है।
उपयोगकर्ता अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘Have I Been Pwned’ जैसी भरोसेमंद वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट द्वारा बनाई गई यह साइट फ्री है और बताती है कि आपका ईमेल कब, कहां और किस साल लीक हुआ है। यदि आपका डेटा लीक पाया जाता है, तो तुरंत पासवर्ड बदलना और टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना सबसे सुरक्षित उपाय है। साथ ही, पासवर्ड मैनेज करने के लिए ‘1Pass’ जैसे पेशेवर टूल्स का उपयोग भी किया जा सकता है।
कैसे पता करें कि आपका डेटा लीक हुआ या नहीं?
यहीं काम आती है एक भरोसेमंद वेबसाइट जिसका नाम है Have I Been Pwned. यह वेबसाइट ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Troy Hunt ने बनाई है और दुनिया भर की बड़ी कंपनियां भी इस पर ट्रस्ट करती हैं. इससे पहले भी कई बार डेटा लीक के दौरान ये वेबसाइट काफी पॉपुलर हुई है
इस साइट पर आपको बस अपना ईमेल डालना होता है. अगर आपका ईमेल किसी बड़े डेटा लीक में पाया गया है, तो साइट तुरंत बता देती है. ये वेबसाइट यूज करना काफी आसान है और ये फ्री भी है.
- कौन सी वेबसाइट से डेटा लीक हुआ
- किस साल ब्रीच हुआ
- क्या सिर्फ ईमेल लीक हुआ या पासवर्ड्स भी शामिल हैं.



