टीआरपी डेस्क। IND vs PAK U-19 World Cup : अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 49.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 252 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 253 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
सबसे ज्यादा उम्मीदें वैभव सूर्यवंशी से थी। लेकिन वे कुछ खास नहीं सके। वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए।भारतीय पारी की रीढ़ बने वेदांत त्रिवेदी, जिन्होंने दबाव के बीच शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी पारी बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे, जिससे टीम 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी।
पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो अब्दुल सुभन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन अहम विकेट झटके। मोहम्मद सय्यम को दो सफलता मिली। इसके अलावा अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच ने एक-एक विकेट लेकर भारतीय पारी को नियमित अंतराल पर झटके दिए।


