CG Top 5 News छत्तीसगढ़ की आज की 5 बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की आज की 5 बड़ी खबरों में CBI जांच, शराब घोटाले में कार्रवाई, दंतेवाड़ा आगजनी और सड़क हादसा प्रमुख हैं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जिलों कोरबा और सरगुजा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे ग्राम रिस्ती में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:25 बजे वे अंबिकापुर पहुंचेंगे और माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।

विश्व वेटलैंड्स दिवस पर होंगे विभिन्न आयोजन

छत्तीसगढ़ में सोमवार को ‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय ‘वेटलैंड्स एंड ट्रेडिशनल नॉलेज सेलिब्रेटिंग कल्चर हेरिटेज’ रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड्स प्राधिकरण द्वारा सभी वनमंडलों में बर्ड वॉक, स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण ने अब तक राज्य के 44 प्रमुख वेटलैंड्स को अधिसूचित किया है।

क्रिकेट: अंडर-23 मैच के अंतिम दिन रोमांचक मोड़ पर छत्तीसगढ़

चंडीगढ़ में आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ की टीम जीत के करीब है। मैच के अंतिम दिन आज छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 121 रनों की आवश्यकता है। चंडीगढ़ ने पहली पारी में 417 और दूसरी पारी में 143 रन बनाए, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 383 रन बनाए थे। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। वरुण सिंह भुई ने घातक गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए हैं।

See also  दिवंगत कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि आज, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का प्रहार

केंद्रीय बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे ‘शेखचिल्ली का शोरबा’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट मध्यम वर्ग, किसानों और युवाओं के लिए अत्यंत निराशाजनक है। बघेल ने आरोप लगाया कि बजट में महंगाई और बेरोजगारी को रोकने का कोई ठोस संकल्प नहीं है, जिसके कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई और निवेशकों का भरोसा टूट गया है। उन्होंने बजट को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की उपेक्षा कर रही है।