India-US Trade Deal: नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बड़ी प्रगति के संकेत मिले हैं। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा है कि दोनों देशों के बीच एक “छोटी लेकिन अहम डील” लगभग तैयार है और जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। हालांकि, एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिए अभी और बातचीत की आवश्यकता होगी।

India-US Trade Deal: छोटी डील तैयार, बड़े समझौते में देरी

एक मीडिया चैनल से बातचीत में वाणिज्य सचिव ने स्पष्ट किया कि अमेरिका जैसी विशाल अर्थव्यवस्था के साथ पूर्ण मुक्त व्यापार समझौता करना समयसाध्य प्रक्रिया है। फिलहाल दोनों देश उन मुद्दों पर सहमति बनाने के करीब हैं, जिन पर मतभेद कम हैं। व्यापक FTA को लेकर बातचीत आगे भी जारी रहेगी। हालांकि, उन्होंने किसी निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन उम्मीद जताई कि यह जल्द होगा।

India-US Trade Deal: बता दें कि वैश्विक स्तर पर चल रही आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद, भारत की विकास दर 7 प्रतिशत के आसपास मजबूती से टिकी हुई है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 850 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात का लक्ष्य रखा है। आम आदमी और किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि अमेरिका ने हाल ही में भारत के 200 से अधिक कृषि और खाद्य उत्पादों को बढ़े हुए शुल्क से छूट दी है।

See also  India-US trade deal: सबकुछ पॉजिटिव है… ट्रेड डील को लेकर अमेरिका से बातचीत पर भारत का पहला बयान, क्या बन गई टैरिफ पर बात

India-US Trade Deal: इस छूट का सीधा फायदा चाय, कॉफी, मसाले, मेवे और प्रोसेस्ड फूड के कारोबारियों को मिलेगा. जब इन उत्पादों पर टैक्स कम लगेगा, तो अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान सस्ता बिकेगा और मांग बढ़ेगी, जिसका अंतिम लाभ भारतीय किसानों और उत्पादकों को होगा। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 भी मानता है कि अमेरिका के साथ डील होने से बाहरी व्यापार के मोर्चे पर अनिश्चितता कम होगी।