टीआरपी। drinking water : गर्मी का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ है और अभी से राजधानी के विविध इलाकों में पीने के पानी के लिए लोग जूझ रहे हैं। ऐसी ही दिक्कतों का सामना कर रहे स्वस्तिक नगर निवासियों ने अनेक बार नगर निगम मुख्यालय में गुहार लगाई। लेकिन, समस्या जस की तस है। अब, लोगों ने नेता प्रतिपक्ष को शिकायत कर समस्याओं का जायजा लेने अपने इलाके में आमंत्रित किया। नेता प्रतिपक्ष ने इलाकेवासियों की समस्याओं को जानकर आश्वासन दिया कि वे उनके हित की आवाज उठाएंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।

पीने की पानी की समस्या को लेकर कचना स्थित स्वस्तिक नगर के लोगों ने नेता प्रतिपक्ष से पीने के पानी की गुहार लगाई। नेता प्रतिपक्ष को बताया कि पिछले 1 साल से कई बार जोन और नगर निगम मुख्यालय में आवेदन दे चुके हैं। किंतु आज तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

नगर निगम का घेराव की चेतावनी

See also  प्राकृतिक सुगंध, रंग, स्वाद और उच्च गुणवत्ता के कारण जवा फूल चावल की है देश में विशेष पहचान

इलाकेवासियों के बुलावे पर नेता प्रतिपक्ष कचना स्थित स्वस्तिक नगर पहुंचे और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उस इलाके में बोर खनन कराया जाएगा ताकि पानी की समस्या दूर हो सके। साथ ही कहा कि यदि नगर निगम द्वारा बोर नहीं खोदवाया जाता तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।