टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अब इसके अगले भाग धुरंधर द रिवेंज की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी कि यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। फिल्म का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे जारी किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इससे पहले रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की थी, जिससे सिनेमा जगत में चर्चाएं तेज हो गई थीं। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज की पहली फिल्म धुरंधर साल 2025 के अंत में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। स्पाई-थ्रिलर जोनर की इस फिल्म को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था।

See also  300 करोड़ क्लब में शामिल हुई अवतार 2, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने से चंद कदम दूर

आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने घरेलू स्तर पर 831 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। अब इसके दूसरे भाग धुरंधर द रिवेंज से भी मेकर्स और दर्शकों को वैसी ही बड़ी सफलता की उम्मीद है।