टीआरपी डेस्क। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बंपर तेजी देखने को मिली। लेकिन आज (बुधवार) बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। 9:20 बजे तक BSE सेंसेक्स करीब 120 अंक गिरकर 83,619 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। खबर लिखे जानें तक (10:32) सेंसेक्स 83,670.38 पर कारोबार कर रहा था।

बता दे कि कल यानी मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए जश्न का दिन साबित हुआ। बीते दिन भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ टेंश कम होने से बाजार में जोश आ गया। ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ कम करने की खबरों से दिन के अंत में सेंसेक्स 2,072 अंक (2.54%) उछलकर 83,739 पर बंद हुआ।



