टीआरपी। railway : अंबिकापुर से दुर्ग जाने वाले एक्सप्रेस से रायपुर से दुर्ग जाने वाले यात्रियों को अब प्लेटफार्म नं. 2 अथवा 3 तक नहीं जाना पड़ेगा। अब, यह ट्रेन प्लेटफार्म नं. 1 से ही छूटेगी।

अनेक यात्रियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से मांग की थी कि अंबिकापुर – दुर्ग एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्लेटफार्म बदलना पड़ता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा। पत्र में यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का विस्तृत उल्लेख करते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की गई थी। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस पत्र का शीघ्र संज्ञान लेते हुए गाड़ी को प्लेटफॉर्म-01 पर लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18242 (अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस) अब रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन के सहयोग से लागू कर दी गई है।

See also  पुलिस ने दबिश देकर 42 जुआरियों को पकड़ा, मौके से 2 कार और 7 लाख रुपए जब्त

इस निर्णय से अंबिकापुर, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आने वाले हजारों यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के लिए यह व्यवस्था वरदान साबित होगी।