टीआरपी डेस्क। IND vs ENG U-19 World Cup Final : भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए है। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त
दिलचस्प बात यह है कि इस महा-रिकॉर्ड को बनाने के दौरान भारत ने इंग्लैंड के ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसी विश्व कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 404 रन बनाए थे, जिसे उस समय सबसे बड़ा स्कोर माना गया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड के उस कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया।

See also  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2021 का शेड्यूल जारी, न्यूजीलैंड में 21 दिन में होंगे 31 मैच