सरगुजा। हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापा मारते हुए  संभागीय कमिश्नर और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में की गई, जहां दोनों अधिकारी एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

एसीबी की टीम ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरी योजना बनाकर यह ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने एसीबी को बताया था कि उसके निर्माण कार्य से जुड़े फाइल को आगे बढ़ाने और भुगतान संबंधी प्रक्रिया में मदद के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

नोट लेते ही टीम ने पकड़ा

जैसे ही ठेकेदार तय राशि लेकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचा और पैसे सौंपे, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दे दी। इस दौरान संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यहां मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

See also  ACB TRAP : BMO और ASI सहित तीन घूसखोर गिरफ्तार, TA बिल पास कराने व मेडिकल खर्च दिलाने के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

50 हजार रुपये की रिश्वत का मामला

जानकारी के मुताबिक, अफसर और बाबू ने ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह राशि निर्माण कार्य से संबंधित फाइलों को पास कराने और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के नाम पर मांगी गई थी। एसीबी ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने प्रेस नोट भी जारी किया है: