Maharashtra Zilla Parishad Election 2026 Polling.
Voters standing in long queues at a polling station in rural Maharashtra, police security, Sunetra Pawar voting in Baramati

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचलों में आज सत्ता का सेमीफाइनल माना जाने वाला जिला परिषद (ZP) और पंचायत समिति का चुनाव हो रहा है। राज्य के 12 जिलों में सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद हो रहे इन चुनावों पर पूरे देश की नजर है।

इन चुनावों को ‘मिनी विधानसभा’ कहा जाता है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक पकड़ तय करते हैं। बारामती में अजित पवार की परंपरा को निभाते हुए उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सुबह-सुबह मतदान किया। यह चुनाव महायुति (BJP, शिंदे शिवसेना, NCP) और महाविकास अघाड़ी के बीच वर्चस्व की लड़ाई है।

अजित पवार के निधन के कारण बदला गया था शेड्यूल

यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन 28 जनवरी 2026 को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई दुखद मृत्यु के बाद राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया था। इस कारण राज्य चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख बढ़ाकर 7 फरवरी कर दी थी।

See also  Special Intensive Revision : 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं है नाम! इन दस्तावेजों की मदद से SIR में दर्ज करें अपना नाम…

महाराष्ट्र के 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए शनिवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता आज तीन प्रमुख क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान वाले जिलों का विवरण

पश्चिमी महाराष्ट्र में पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मतदान हो रहा है। वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने इन सभी 12 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं।