Raipur News: राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में रविवार आधी रात को भीषण आग लग गई। आग भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के ऑफिस में लगी। इस घटना में ऑडिट रूम में रखी तमाम महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोमवार से ही विभाग का ऑडिट शुरू होना था। ऑडिट से ठीक पहले फाइलों का जलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आबकारी विभाग प्रदेश के राजस्व का बड़ा हिस्सा संभालता है, ऐसे में दस्तावेजों का नष्ट होना जांच और पारदर्शिता के लिहाज से बड़ा झटका है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना देर रात हुई जब कार्यालय बंद था। देखते ही देखते तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक ऑडिट रूम में मौजूद रिकॉर्ड पूरी तरह जल कर खाक हो चुके थे। यह आग तेलीबांधा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले आबकारी मुख्यालय में लगी है।

See also  CG News : नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष सहित 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

आग लगने का स्पष्ट कारण फिलहाल अज्ञात है। हालांकि, जिस तरह से ऑडिट के ठीक एक दिन पहले केवल ऑडिट रूम और फाइलों को नुकसान पहुंचा है, उससे मामले में साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर आग के कारणों की जांच कर रही है।