कांकेर। जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षिका काकोली देवनाथ पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

छात्राओं और आश्रम में कार्यरत महिला कर्मचारी के अनुसार, शिक्षिका काकोली देवनाथ ने आश्रम में भूत-प्रेत होने की बात कहते हुए छात्राओं के मन में डर बैठाने का काम कर रही थी। शिक्षिका की इस हरकत से तंग आकर शिकायत की गई, जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर छात्रावास पहुंची।

शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं और औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि संबंधित शिक्षिका आश्रम में मौजूद थी, जबकि वहां उसकी कोई ड्यूटी नहीं थी।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं से मिली जानकारी और हालात को देखकर जिला पंचायत सदस्य ने शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई। मामले के सामने आने के बाद आश्रम की व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पूरे प्रकरण की जांच और आगे की कार्रवाई की मांग उठ रही है।

See also  CG News : 6 साल तक स्कूल नहीं गई शिक्षिका, नोटिस के जवाब में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट किया पेश, अब लिया गया कड़ा एक्शन…