अंबिकापुर। क्रिकेट खिलाड़ी को देश–विदेश में खिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मृगांक कुमार सिन्हा अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अजय कुमार वर्मा, निवासी ग्राम सेखवापुर, (उत्तरप्रदेश) एक क्रिकेट खिलाड़ी है। वर्ष 2021 में नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मृगांक कुमार सिन्हा से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को क्रिकेट संघ से जुड़ा बताते हुए प्रार्थी को देश-विदेश के टूर्नामेंट में खेलाने का भरोसा दिलाया और मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बनाए रखा।

किश्तों में जमा कराता रहा रुपए

नेपाल से लौटने के बाद आरोपी ने क्रिकेट संघ में पंजीयन, पासपोर्ट और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर विभिन्न किस्तों में राशि जमा कराई। आरोपी द्वारा टीम चयन और विदेशी दौरे से संबंधित फर्जी व कूटरचित दस्तावेज भी प्रार्थी को भेजे जाते रहे। इसके बाद पेटीएम, गूगल पे और फोनपे के माध्यम से लगातार रकम जमा कराई जाती रही।

See also  चित्रकूट जेल हत्याकांड: गैंगवार में मारे जा रहे मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के करीबी व शूटर

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने प्रार्थी से करीब 12 लाख रुपये ऑनलाइन और बाद में छत्तीसगढ़ बुलाकर नगद राशि भी ली। इस तरह कुल 15 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले में कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 589/24 धारा 420, 467, 468 एवं 471 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

फर्जी क्रिकेट संघ का हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय, रायपुर से जानकारी ली, जिसमें तथाकथित ‘छ.ग. यूथ यूनाइटेड क्रिकेट संघ, इस्पात क्लब, भिलाई सेक्टर-6’ को मान्यता प्राप्त संस्था नहीं पाया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम के सतत प्रयास से पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की घटना स्वीकार की है और स्वयं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात भी कबूल की है।

आरोपी का नाम

मृगांक सिन्हा आत्मज सुनील सिन्हा उम्र 40 वर्ष साकिन त्रिकोण चौक पहुना दुकान अंबिकापुर

See also  Bitcoin Scam : पूछताछ के बाद गौरव के घर से निकली ED की टीम, इंतजार कर रही CBI के अफसरों ने इसके बाद शुरू की जांच