रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अगले सप्ताह मंत्रियों की बैठक के दिन तय किए गए हैं।

9 फरवरी को  कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहेंगे। 10 फरवरी को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश  उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव रहेंगे। अजा विकास मंत्री गुरु खुशवंत 11 फरवरी को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित मौजूद रहेंगे। 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केन्द्र में प्रदेश  उपाध्यक्ष रामजी भारती के साथ उपस्थित रहेंगे।

See also  CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल