टीआरपी डेस्क। आज राजधानी रायपुर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। देश के गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति तैयार कर रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बजट की बारीकियों पर चर्चा करेंगे। खेलों के मैदान से लेकर परीक्षा केंद्रों तक, आज रायपुर में काफी हलचल है।

  1. नक्सलवाद पर आर-पार की रणनीति

अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक मैराथन बैठक करेंगे। इस हाई-लेवल मीटिंग में वामपंथी उग्रवाद (LWE) को जड़ से मिटाने के लिए केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी रोडमैप तैयार करेंगे।

शाम 5.00 – 6.10 बजे: अमित शाह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम रायपुर में ही करेंगे।

  1. मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री के बीच ‘बस्तर विकास’ पर मंथन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक अमित शाह के साथ विभिन्न बैठकों में मौजूद रहेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र नक्सलवाद का खात्मा और उसके बाद बस्तर का समग्र विकास होगा। इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल रहेंगे।

  1. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का ‘बजट संवाद’
See also  IDEA Chairman : CEC ज्ञानेश कुमार करेंगे International IDEA की अध्यक्षता, 35 देशों के ग्लोबल डेमोक्रेटिक फोरम का नेतृत्व करेगा भारत…

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं।

दोपहर 1.00 बजे: न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस।

बजट संवाद: वीआईपी रोड स्थित होटल में बजट के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं पर प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे।

  1. व्यापमं उप अभियंता भर्ती परीक्षा: कड़े नियमों के बीच एग्जाम

छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा आज उप अभियंता (सिविल/लोक स्वा. यां.) के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।

समय: सुबह 11:00 से दोपहर 1:15 बजे तक।

ड्रेस कोड: परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश हैं। गहरे रंग (काला, नीला, जामुनी) के कपड़े वर्जित हैं। मूल फोटो आईडी अनिवार्य है।

  1. खेल: फेडरेशन कप वालीबॉल का आज ग्रैंड फिनाले

इंडोर स्टेडियम में चल रही 37वीं फेडरेशन कप वालीबॉल चैम्पियनशिप का आज फाइनल मुकाबला है।

पुरुष वर्ग: केरल और तमिलनाडु के बीच शाम 5.30 बजे खिताबी भिड़ंत होगी।

महिला वर्ग: केरल और इंडियन रेलवे के बीच होगा निर्णायक मुकाबला।

  1. मतदाता सूची पर सियासत: दीपक बैज का हमला
See also  अब डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे ग्राम पेंड्री के छात्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए ‘फार्म-7’ का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि बिना पुख्ता प्रमाण के किसी भी मतदाता का नाम विलोपित न किया जाए और अस्तित्वहीन शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई हो।