Bank Strike Tomorrow News All India Bank Employees Association

केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों और निजीकरण के विरोध में गुरुवार को देशभर के बैंककर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन और बेफी सहित कई प्रमुख यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

पुरानी पेंशन और निजीकरण का विरोध (Bank Strike)

श्रमिक संगठनों का आरोप है कि सरकार की नई नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने बताया कि चार नई श्रम संहिताओं में बदलाव, सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण, आउटसोर्सिंग और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बंद करना मुख्य मुद्दे हैं। इसके अलावा, बैंकों में बढ़ती कर्मचारियों की कमी और आम जनता पर बढ़ते सेवा शुल्क के खिलाफ भी यह मोर्चा खोला गया है।

हड़ताल की तैयारी के तहत आज बुधवार, 11 फरवरी को शाम 5:15 बजे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, कल गुरुवार सुबह 10 बजे इंदौर के गांधी हॉल स्थित अभिनव कला समाज में एक विशाल आमसभा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों कर्मचारी शामिल होंगे।

See also  मेयर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी शहर की चाबी, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, जगन्नाथ मंदिर में किये दर्शन