टीआरपी डेस्क। पंजाब के मोहाली में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के 16 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कक्षाओं को स्थगित कर दिया। जिसके बाद परिजनों को सूचना देते हुए स्कूली बच्चों को घर भेज दिया।

बम होने की सूचना पर मोहाली पुलिस अब साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि शरारती तत्वों का पता लगाया जा सके।

इन प्रमुख स्कूलों को मिला धमकी भरा मेल

जिन स्कूलों को निशाना बनाया गया, उनमें मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सुबह जैसे ही ईमेल की जानकारी मिली, स्कूल जा रहे छात्रों को बीच रास्ते या स्कूल गेट से ही वापस घर भेज दिया गया।

पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: 300 जवान तैनात

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरमनदीप सिंह हंस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

See also  यहां सहेली संग लिव इन में रह रही महिला कांस्‍टेबल को अन्‍य युवती से हुआ प्‍यार, फिर...