जांजगीर चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां रत्थु देवांगन के घर पेंड्रावन से आई बारात में रात करीब 10 बजे सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक कैप्सूल गाड़ी लापरवाहीपूर्वक बारातियों के बीच जा घुसी।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिसमे एक बाराती का कमर टूट गया और एक महिला का सीने में चोट और तीसरी महिला का पैर टूट गया है। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की की जा रही है।




