Bank of India Credit Officer Admit Card 2026 recruitment exam notification
बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 16 और 17 फरवरी 2026 को दो दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर में होगा, जहाँ नामी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

सीधे साक्षात्कार से होगी भर्ती

इस संभाग स्तरीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मेले में तकनीकी (Technical) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) पदों के लिए सीधे साक्षात्कार (Interview) लिए जाएंगे। इसमें आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी, विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित युवा और अन्य इच्छुक युवक-युवतियां अपनी योग्यता के अनुसार शामिल हो सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे मेले में शामिल होने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन (Registration) अनिवार्य रूप से करा लें। पंजीकृत युवाओं को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा।

See also  थिंक, क्रिएट, इनोवेट… कलिंगा विश्वविद्यालय का Ideathon 5.0 युवा नवप्रवर्तकों को दे रहा है सशक्त मंच

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।