CG Crime: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम राहौद में शुक्रवार को दो अज्ञात युवकों ने बैंक से रकम निकालकर लौट रहे युवक से ढाई लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

CG Crime: जानकारी के अनुसार, ग्राम राहौद निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल ने घरेलू कार्य के लिए श्याम चंदेल से ढाई लाख रुपए उधार लिए थे। श्याम चंदेल ने एसबीआई बैंक का चेक जारी किया था। गोपेश्वर कुमार ने पामगढ़ स्थित एसबीआई शाखा से रकम निकाली और साइकिल से गांव लौट रहा था। नगदी से भरा थैला उसने साइकिल के हैंडल में टांग रखा था। रास्ते में उसकी मुलाकात परिचित मिथिलेश से हुई, जिसके साथ वह आगे बढ़ रहा था।

CG Crime: तालाब के पास दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि तालाब के पास सुनसान जगह पर दो अज्ञात युवकों ने साइकिल रोककर अचानक थैला छीनने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के दौरान बदमाश थैला लेकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

See also  CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 35 नए पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 9 मरीज रायपुर जिले में

CG Crime: पहले से की थी रैकी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले बैंक में जाकर पीड़ित की रैकी की थी और रकम निकालने के बाद उसे सुनसान स्थान पर निशाना बनाया। पुलिस ने संदिग्ध युवकों की फोटो जारी कर उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।