रायपुर। CG Electricity Tariff : छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में बिजली की दरें क्या होंगी, इसे लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने प्रक्रिया तेज कर दी है। बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर आयोग 17 और 18 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों में ऑनलाइन जन-सुनवाई आयोजित करने जा रहा है।

क्षेत्रीय स्तर पर होगी ऑनलाइन सुनवाई
विद्युत नियामक आयोग के अनुसार, राज्य की चारों प्रमुख बिजली कंपनियों उत्पादन, पारेषण (ट्रांसमिशन), वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन) और भार पोषण केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रूअप और आगामी वर्षों (2026-27 से 2029-30) के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR) और टैरिफ निर्धारण की याचिकाएं दायर की हैं।

इन याचिकाओं पर सुनवाई क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन मोड में होगी। इच्छुक हितधारक निर्धारित समय पर संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि याचिकाओं का विवरण पहले ही वेबसाइट www.cserc.gov.in पर अपलोड किया जा चुका है। आयोग ने उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से जन-सुनवाई में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि टैरिफ निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

See also  पुलिस नक्सल मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत

जन-सुनवाई का शेड्यूल