A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

टीआरपी डेस्क। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 13 फरवरी, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त ‘धमाका’ देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में ₹6000 प्रति किलो से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है, वहीं सोना भी करीब ₹2000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।

ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता और घरेलू बाजार में शादियों की भारी डिमांड के कारण कीमतों में यह उछाल आया है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इस बड़ी तेजी से गहनों की मेकिंग कॉस्ट भी बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

MCX पर आज चांदी (Silver) 6,488 की बढ़त के साथ 2,42,923 प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोना 1,639 की तेजी के साथ ₹1,54,475 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

शहरसोने का भाव (प्रति 10g)चांदी की कीमत (प्रति kg)
रायपुर₹1,54,460₹2,42,950
भोपाल₹1,54,520₹2,43,540
इंदौर₹1,54,520₹2,43,540
पटना₹1,54,300₹2,43,690
जयपुर₹1,54,390₹2,43,650
लखनऊ/कानपुर₹1,54,400₹2,43,350
चंडीगढ़₹1,54,360₹2,43,290

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर इंडेक्स में हलचल की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनों में यदि यही रुख रहा, तो सोना ₹1,60,000 के स्तर को भी पार कर सकता है।

See also  Gold Price Today : सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट