टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के घर पर इन दिनों खुशियों का माहौल था। फिल्म धुरंधर की जबरदस्त कामयाबी और धुरंधर 2 के ऐलान के बाद हर तरफ जश्न था, लेकिन अब इस जश्न की जगह ‘डर’ ने ले ली है। मंगलवार को रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

यह केवल एक धमकी नहीं है, बल्कि बॉलीवुड पर मंडराते उस खतरे का संकेत है जो 90 के दशक की याद दिलाता है। लॉरेंस बिश्नोई, जो वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, वहां से बैठे-बैठे पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सिरदर्द बन गया। पिछले कुछ सालों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों को निशाना बनाया है।

See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में "चक्रवात तूफान जवाद" का हो सकता है आगमन, देखें IMD की रिपोर्ट

सलमान खान: 2018 से ही सलमान इस गैंग के निशाने पर हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई।

रोहित शेट्टी: पिछले हफ्ते ही मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं। इसके अलावा, मुनव्वर फारुकी, गिप्पी ग्रेवाल, और बाबा सिद्दीकी की हत्या—इन सब घटनाओं के पीछे इसी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। रणवीर सिंह को मिली इस धमकी ने उस दौर की यादें ताजा कर दी हैं, जब दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम जैसे गैंगस्टर्स का इंडस्ट्री पर सीधा कब्जा था।

हत्याएं और हमले

  1. गुलशन कुमार: टी-सीरीज के मालिक की दिनदहाड़े हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था। क्यों कि, उन्होंने अंडरवर्ल्ड को फिरौती देने से इनकार कर दिया।

राकेश रोशन: फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की सफलता के बाद दुबई से उन पर ओवरसीज राइट्स के लिए दबाव बनाया गया और उन पर हमला हुआ।

मनीषा कोइराला: जब मनीषा ने फिरौती देने से मना किया, तो उनके सेक्रेटरी की हत्या कर दी गई।

  1. पार्टियों की ‘शान’ और मजबूरी:
See also  भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हुआ जानलेवा हमला

90 के दशक में स्टार्स को दुबई की पार्टियों में अपनी ‘गुडविल’ बनाए रखने के लिए बुलाया जाता था। शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों ने कई बार इन दबावों को झेला। संजय दत्त का करियर तो गैंगस्टर्स से संबंधों के चलते पूरी तरह प्रभावित रहा।

  1. खूनी ‘बॉलीवुड रोमांस’

अंडरवर्ल्ड का बॉलीवुड की हीरोइनों के साथ लगाव भी कई वारदातों की वजह बना। मंदाकिनी, मोनिका बेदी और अनीता अयूब के किस्से आज भी मशहूर हैं। अनीस इब्राहिम का माधुरी दीक्षित से ऑब्सेशन इतना बढ़ गया था कि उसने माधुरी को दुबई बुलाने में नाकाम रहने पर उनकी हत्या तक की साजिश रच डाली थी।

अब क्या बदलेगा?

2000 के बाद जब बॉलीवुड को ‘इंडस्ट्री’ का दर्जा मिला, तो बैंक लोन मिलने लगे और अंडरवर्ल्ड की फंडिंग (प्राइवेट फाइनेंस) पर निर्भरता खत्म हो गई। लेकिन अब बिश्नोई गैंग जिस तरह से ‘वसूली’ के लिए डिजिटल रास्तों (WhatsApp) का इस्तेमाल कर रहा है, उसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

See also  महाराष्ट्र में भारी बारिश ने ली 99 लोगों की जान, गुजरात के आठ जिलों को किया गया रेड अलर्ट