Emmanuel Macron India visit: नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रों भारत आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे भारत-एआई इम्पेक्ट समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे।

Emmanuel Macron India visit: द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ‘हॉरिजोन 2047 रोडमैप’ के तहत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेता आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग भी शामिल रहेगा।

Emmanuel Macron India visit: मुंबई में होगा भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन

दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के दौरान भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा और इसका उद्देश्य इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देना है।

See also  PM Modi Rashtriya Ekta Diwas: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम मोदी ने अर्पित की पुष्पांजलि, परेड की ली सलामी

Emmanuel Macron India visit: एआई इम्पेक्ट समिट में लेंगे हिस्सा राष्ट्रपति मैक्रों

राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित भारत-एआई इम्पेक्ट समिट में भाग लेंगे। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वैश्विक समिट का उद्घाटन करेंगे।

Emmanuel Macron India visit: ग्लोबल साउथ का पहला एआई समिट

भारत-एआई इम्पेक्ट समिट को ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला एआई समिट बताया जा रहा है। इसमें दुनियाभर के देशों से नेता, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल होंगे।