टीआरपी डेस्क। भारतीय घरों में दूध को ‘पूर्ण आहार’ माना जाता है, जो कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जहां लोग अक्सर गर्म दूध पीना पसंद करते हैं, वहीं सेहत के लिहाज से ठंडे दूध के अपने विशेष और चमत्कारी फायदे हैं।

बता दें, तापमान बढ़ने पर है, ठंडा दूध न केवल प्यास बुझाता है बल्कि लू और शारीरिक गर्मी से भी बचाता है। साथ ही एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी आम समस्याओं से निपटने का यह एक सुलभ और प्राकृतिक घरेलू उपाय है।

ठंडे दूध के बेमिसाल फायदे

शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करने के लिए ठंडा दूध एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर गर्मी के मौसम में यह शरीर को तुरंत तरोताजा महसूस कराता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडा दूध एक प्राकृतिक एंटासिड की तरह काम करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम पेट के अतिरिक्त एसिड को सोख लेता है, जिससे एसिडिटी और सीने की जलन में तत्काल राहत मिलती है।

See also  सीजी ब्रेकिंग: दंतैल हाथी ने महिला को पटक पटककर मारा, कई टुकड़ों में मिली लाश, दहशत में भालुचुआ गांव के लोग

इसके अलावा, वर्कआउट या शारीरिक श्रम के बाद मांसपेशियों की रिकवरी के लिए भी ठंडा दूध फायदेमंद है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह सहायक है, क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।