रायपुर। नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तब काफी उग्र हो गया, जब पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की, उन्हें छीना-झपटी की और फायर ब्रिगेड से पानी का बौछार किया। इस घटना में 4 अभ्यर्थी बेहोश हो गए और उन्हें अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काफी नजदीक से पानी की बौछार कर रहे थे जवान

दरअसल जवानों ने फायर ब्रिगेड की पाइप से कुछ ही दूरी से आंदोलनकारियों पर पानी की बौछार की, तब भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने दौड़कर पाइप को पकड़ लिया और झूमा झटकी करते हुए पानी की बौछार को रोक दिया। यहां मौजूद महिला जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

अभ्यर्थियों की मांग है कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएं। उनका कहना है कि वे महीनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

See also  बेतरतीब और तेज रफ़्तार वाहन चलाने में नहीं है शान, अपनी करतूतों से क्यों ले रहे हो किसी की जान