टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी 18 फरवरी 2026 को हल्की बढ़त के साथ अपनी कारोबारी पारी की शुरुआत की है। बाजार में शुरुआती सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन निवेशकों का रुझान चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी की ओर दिख रहा है। सुबह के सत्र में निफ्टी 25,750 के आसपास खुला, वहीं सेंसेक्स भी एक सीमित दायरे में ट्रेड करता नजर आया। बाजार की Market Breadth सकारात्मक बनी हुई है, जहां करीब 1292 शेयरों में तेजी के मुकाबले 921 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
आज सुबह के कारोबार में मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स बाजार को सहारा दे रहे हैं। Hindalco Industries, Tata Steel, Apollo Hospitals, Cipla और दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी Larsen & Toubro (L&T) में अच्छी बढ़त है। IT और एनर्जी स्टॉक्स में सुस्ती दिख रही है। ONGC, Coal India, Tech Mahindra और TCS जैसे शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
आज इन पांच कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को SAIL से 1200-1500 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे शेयर में निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। आईटी दिग्गज ने AI-फर्स्ट वैल्यू फ्रेमवर्क पेश किया है। कंपनी की नजर 2030 तक 400 अरब डॉलर के ग्लोबल एआई अवसर पर है। Dilip Buildcon कंपनी गुजरात सरकार के 702 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली (L-1) कंपनी बनकर उभरी है। डाबर ने अपने भारत बिजनेस के लिए नए CEO की नियुक्ति की है, जिसका असर शेयर की चाल पर दिख सकता है। Eternal OpenAI के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की खबर से यह स्टॉक आज चर्चा में है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज दिन भर बाजार में स्टॉक-विशिष्ट (Stock-specific) मूवमेंट ज्यादा रहेगा। कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिकी बाजारों का रुख दोपहर के सत्र में दिशा तय करेगा। फिलहाल बाजार एक रेंज में है, इसलिए जल्दबाजी में बड़ी पोजीशन बनाने के बजाय क्वालिटी शेयरों में ‘डिप्स’ पर खरीदारी की रणनीति अपनाना बेहतर हो सकता है।


