रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कमर की हड्डी का आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में मेजर ऑपरेशन होने जा रहा है। डॉ. सिंह कल ही रायपुर से कोयंबटूर पहुंच चुके हैं। आज विशेषज्ञों की टीम उनकी उपचार करेगी।
सदन के संचालन की नई व्यवस्था
विधानसभा सत्र के दौरान डॉ. रमन सिंह की गैरमौजूदगी में सदन की गरिमा और कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये दोनों अनुभवी नेता सदन में प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण सूचनाओं का संचालन सुनिश्चित करेंगे।
इनकी सहायता के लिए एक सभापति तालिका (Panel of Chairmen) का भी गठन किया गया है। यह तालिका समय-समय पर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उपरोक्त दोनों नेताओं को सहयोग प्रदान करेगी, ताकि विधायी कार्य सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें।



