टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे, जिसका अनुमानित आकार 1.85 लाख करोड़ से 1.90 लाख करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।

यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक दिशा तय करेगा, बल्कि ‘विजन 2047’ के तहत छत्तीसगढ़ के विकास का रोडमैप भी पेश करेगा। वहीं, प्रश्नकाल में बिजली बिल, अवैध प्लाटिंग और सरकारी नौकरियों में प्रमोशन जैसे सीधे जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।

सदन की कार्यवाही: श्रद्धांजलि और प्रश्नकाल

दिन की शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके तुरंत बाद प्रश्नकाल शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अपने विभागों से जुड़े तीखे सवालों का सामना करेंगे।

मुख्यमंत्री से बिजली और नियुक्तियों पर जवाब तलब

मुख्यमंत्री से बिजली विभाग में जेई (JE) से एई (AE) प्रमोशन कोटा, रिक्त पदों की जानकारी और पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति पर सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों और कोयला रॉयल्टी चोरी की जांच की वर्तमान स्थिति पर भी सदन में चर्चा होगी।

See also  पर्यटकों का आकर्षण, तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच

वन और राजस्व विभाग की घेराबंदी

वन मंत्री केदार कश्यप इनसे इंद्रावती टाइगर रिजर्व, रायपुर नंदन वन पुनर्निर्माण और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नियुक्तियों पर जानकारी मांगी गई है। वहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे, अवैध प्लाटिंग और आदिवासियों की भूमि को गैर-आदिवासियों को बेचने के मामलों पर मंत्री को जवाब देना होगा।