रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए बड़े और दूरगामी निवेश का ऐलान किया है। सरकार ने न केवल महतारी वंदन योजना को जारी रखने के लिए भारी-भरकम बजट आवंटित किया है, बल्कि बेटियों के भविष्य और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए रानी दुर्गावती जैसी नई योजनाओं की शुरुआत भी की है।

महिलाओं के लिए बजट की 5 सबसे बड़ी घोषणाएं

  1. रानी दुर्गावती योजना: प्रदेश की बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर सरकार उन्हें 1.5 लाख रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान करेगी। यह कदम बाल विवाह रोकने और महिला साक्षरता बढ़ाने में गेम-चेंजर साबित होगा।
  2. मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना: इस नई योजना के तहत राज्य की सफल महिलाओं (लखपति दीदी) को प्रमुख धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि उनके कौशल और आध्यात्मिक विकास पर ध्यान दिया जा सके।
  3. महतारी वंदन योजना (8200 करोड़): सरकार ने इस फ्लैगशिप योजना के लिए 8200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि अब तक 14 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
  4. 250 महतारी सदन: महिलाओं के सामाजिक मेल-जोल और बैठकों के लिए प्रदेश भर में 250 महतारी सदन बनाए जाएंगे, जिसके लिए 75 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  5. मितानिन और आंगनबाड़ी: मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
See also  ब्रेकिंग: रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हुई तो सीधे जेल, अस्पतालों के स्टॉक की प्रतिदिन ऑडिट करेंगे नोडल अधिकारी