कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम की पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि एक कंटेनर में छुपा कर गांजा ले जाया जा रहा है। चिल्फी पुलिस ने कंटेनर को रोक कर जब उसकी जांच की, तो सूचना सही निकली। कंटेनर में 30 बोरियों में लगभग 900 किलो गांजा पैक कर ले जाया जा रहा था। इस नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई गई है

पुलिस ने अयाज खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को राजस्थान के भरतपुर का निवासी बता रहा है अयाज से पूछताछ में पता चला है कि यह गांजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।

कबीरधाम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही हैं

See also  गुजरात का मनरेगा घोटाला : मंत्री के बेटे और भतीजे लील गए 71 करोड़ रूपये…सड़क बनी लेकिन सिर्फ कागजों पर..!