टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद बटालियन और पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है।

जशपुर का रहने वाला था मृतक जवान


मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में की गई है। वह चौथी बटालियन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अर्जुन इक्का मूलतः जशपुर जिले के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस


पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस बारे में भी पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए है।

See also  विधानसभा चुनाव - 2023 : पहले चरण की 20 सीटों में से 10 में मतदान का समय समाप्त, अब तक हुआ 61% मतदान, आंकड़ों पर एक नजर :

माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।