टीआरपी डेस्क। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 25 फरवरी 2026 को सीएस (CS) प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2025 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सुबह 11 बजे घोषित हुए इन परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। किंजल अजमेरा ने देश में प्रथम स्थान (AIR 1) हासिल कर टॉप किया है।

रैंकनामरोल नंबर
1किंजल अजमेरा321918
2मान्या बठला305210
3चारु उपाध्याय320848
4विनी निर्मल सप्रे328238
5अंजलि कुमारी306533
6कमल सिंह रावत305340
7कुनिका भावेशभाई शाह317971
8आस्था पटेल320898
9मनसा अय्यर आर312601
10हीर ओझा परम317797

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड (Step-by-Step)

परिणाम देखने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं

ICSI की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।

होमपेज पर ‘CS Professional Result December 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।

See also  CBSE 10th Result 2021: 20 जून को नहीं आएगा रिजल्ट, स्कूल अब विद्यार्थियों के इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स पोर्टल पर कर सकेंगे अपलोड

भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सुरक्षित रखें।

मार्कशीट की फिजिकल कॉपी को लेकर जरूरी जानकारी


ICSI के अनुसार, ‘रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट’ की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर डाक के माध्यम से भेजी जाएगी। यदि किसी छात्र को 30 दिनों के भीतर अपनी मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है, तो उन्हें अपनी पूरी डिटेल्स के साथ संस्थान (ICSI) से संपर्क करना होगा।