रायपुर। शिक्षा संकाय ,कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर एवं कोलंबिया कॉलेज, रायपुर के सहयोग से 7 दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम “21वीं सदी की शिक्षा: NEP 2020 के अंतर्गत नवाचार, समावेशन और डिजिटल भविष्य” का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रो. डॉ. श्रद्धा वर्मा, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय ,कलिंगा विश्वविद्यालय तथा डॉ. अरुण कुमार दुबे, प्राचार्य, कोलंबिया कॉलेज, रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। FDP के दौरान NEP 2020, डिजिटल लर्निंग, मूल्यांकन, AI और समग्र शिक्षा पर उत्कृष्ट एवं सार्थक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन प्रो. डॉ. लुभावनी त्रिपाठी और डॉ. आभा दुबे द्वारा किया गया। आयोजन समितिडॉ. कालिदास, डॉ. सरोज नैय्यर, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. संजीव यादव, डॉ. नीलम अरोड़ा, सुश्री मनीषा साहू, इश्वरी गोरे, रेखा यादव, रोशनी वर्मा, सविता रानी वर्मा, अनीता देवी कुशवाहा तथा डॉ. राज देवांगन के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। FDP को प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त हुई और कार्यक्रम सकारात्मक शैक्षणिक परिणामों के साथ सम्पन्न हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ के इस BEO ने कर दिया कमाल : 2220 दिन से गैरहाजिर कर्मचारी को दे दिया ज्वाइनिंग.. छुट्टी के 13 लाख रु का भी कर दिया भुगतान...