Raipur City News: रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार 25 फरवरी को रायपुर दौरे पर पंहुचे। वे यहां के विमतारा भवन, में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा अर्जुन सिंह जी की तेंदूपत्ता नीति ‘मज़दूर से मालिक’ सेमिनार में शामिल हुए। अपने उदबोधन में उन्होंने आदिवासी और वनवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Raipur City News: इस अवसर पर अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती वीणा सिंह उपस्थित रहीं। सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं पूर्व मंत्री श्रीमती गंगा पोटाई शामिल हुईं।

Raipur City News: सेमिनार में तेंदूपत्ता संग्राहकों की आर्थिक स्थिति, नीति में संभावित बदलाव, और “मजदूर से मालिक” की अवधारणा के तहत उन्हें स्वामित्व एवं लाभ में हिस्सेदारी दिलाने के मॉडल पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय संग्राहक और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

See also  अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, मतदान केंद्र से नहीं हटाया महापुरुषों की फोटो

Raipur City News: इससे पहले वे पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश के उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।