टीआरपी डेस्क। सालों के इंतजार और अफवाहों के बाद आखिरकार दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे—रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा—आज 26 फरवरी 2026 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘आईटीसी मेमेंटोस’ (ITC Mementos) रिसॉर्ट में इस भव्य और निजी समारोह का आयोजन किया गया। फैंस ने इस जोड़ी को ‘VIROSH’ (विराश) नाम दिया है, जिसे खुद इस कपल ने अपनी शादी का आधिकारिक शीर्षक बनाया है।

दो परंपराओं का संगम: तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज
शादी की रस्में 24 फरवरी से ही ‘विराश प्रीमियर लीग’ (क्रिकेट मैच) के साथ शुरू हो गई थीं। आज सुबह करीब 8:00 बजे विजय के पैतृक रीति-रिवाजों तेलुगु रीतिरिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार इनकी शादी होगी। बताया जा रहा है कि, शादी की दूसरी रस्मों को लेकर तैयारियां पूरी हुई है। इस दौरान रश्मिका की शानदार एंट्री होगी।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘विराश’

शादी के साथ ही दोनों सितारों की नेटवर्थ (Net Worth) एक बार फिर चर्चा में है। रश्मिका और विजय न केवल टैलेंट बल्कि दौलत के मामले में भी काफी सशक्त हैं।

See also  विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रॉयल वेडिंग: उदयपुर के इस महंगे रिसॉर्ट में लेंगे सात फेरे, यहां जानें शादी का खर्च
विवरणरश्मिका मंदानाविजय देवरकोंडा
कुल संपत्ति (Net Worth)₹66 करोड़₹66 – ₹70 करोड़
फिल्म फीस (Per Movie)₹4 – ₹10 करोड़₹12 – ₹15 करोड़
ब्रांड एंडोर्समेंट₹1 – ₹2 करोड़₹1 – ₹2 करोड़
प्रमुख संपत्तिबेंगलुरु में ₹8 करोड़ का बंगलाहैदराबाद में ₹15 करोड़ का आलीशान घर