CM Vishnu Deo Sai declaring film Shatak tax free in Chhattisgarh.

टीआरपी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की बड़ी घोषणा की है। गुरुवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में मंत्रिमंडल के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया।

फिल्म को टैक्स-फ्री करने से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें कम होंगी, जिससे बड़ी संख्या में युवा और आम नागरिक संघ के 100 साल के इतिहास और राष्ट्र सेवा के कार्यों को कम खर्च में देख सकेंगे। शासन का उद्देश्य इस फिल्म के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है।

“शतक” केवल फिल्म नहीं, साधना का चित्रण: CM साय

फिल्म देखने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा कि संघ की यह प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिले, इसीलिए इसे कर-मुक्त किया गया है।

See also  PBKS vs GT : पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े में किस टीम का पलड़ा भारी ?

मुख्यमंत्री ने संघ के संस्थापकों को याद करते हुए कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के तप और त्याग से शुरू हुई इस यात्रा को माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपदा और संकट के समय संघ के स्वयंसेवकों की सेवा भावना ने समाज को हमेशा सशक्त किया है।

फिल्म के मुख्य बिंदु

  • विषय: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों का गौरवशाली इतिहास।
  • उद्देश्य: नई पीढ़ी को राष्ट्र प्रथम (Nation First) की भावना से जोड़ना।
  • विशेष उपस्थिति: मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
  • प्रमुख संदेश: शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जल्द ही वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा फिल्म को राज्य में आधिकारिक तौर पर टैक्स-फ्री करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद सिनेमाघरों में नई दरें लागू हो जाएंगी।