रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कल रात माओवाद की विचारधारा को छोड़कर संविधान की राह अपनाते हुए पुनर्वास कर चुके 120 लोगों से मुलाकात की। नवा रायपुर स्थित आवास पर सभी का रेड कार्पेट (लाल कालीन)पर गुलाब की पंखुड़ियों छींटकर स्वागत किया गया। 

विजय शर्मा ने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दल में पूर्व सीसीएम सोनू दादा, एसजेडसीएम चैतू दादा, सतीश सहित कई पूर्व कमांडर शामिल थे। उन्होंने सभी से मुलाकात कर इनके साथ भोजन किया।  बुलेट छोड़ने वाले ये सभी आज बैलेट का दम देखेंगे। 100 से अधिक पूर्व नक्सली आज सुबह विधानसभा की कार्यवाही देखने जाएंगे।

See also  भूपेश ने भावुक होकर कहा - रमन सिंह ने मेरी मां तक को नहीं बख्शा, पूरे परिवार को थाने में बिठाकर रखा, सीएम रहते हुए खूब किया प्रताड़ित