Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर कमिश्नरी पुलिस ने गोवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोवा में किराए के आलीशान विला से टी-20 विश्व कप के दौरान करोड़ों रुपए के दांव लगवाते हुए सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है।

Raipur City Crime : पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार लोगों को दबोचा है, जिनमें सैंकी दरडा और प्रतीक वीधवानी के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं। मामले का आधिकारिक खुलासा जल्द किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।

Raipur City Crime : 35 लाख में खरीदा था सट्टा पैनल

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने करीब 35 लाख रुपए में एक विशेष ऑनलाइन सट्टा पैनल खरीदा था। इसके माध्यम से वे 20 से 25 हजार रुपए में सट्टेबाजों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुख्यात महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े थे और इसके प्रमोटर सौरभ चंद्राकर तथा रवि उप्पल से सीधे संपर्क में थे।

See also  बड़ी खबर: पूर्व मंत्री भैयालाल रजवाड़े के इकलौते बेटे का निधन

Raipur City Crime : गोवा के विला से संचालित हो रहा था नेटवर्क

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने गोवा में एक लग्जरी विला किराए पर लिया था। वहीं से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था। कामकाज के लिए 20 से 25 हजार रुपए मासिक वेतन पर कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 7.78 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

Raipur City Crime : रिमांड पर पूछताछ जारी

शनिवार को आरोपियों को रायपुर लाया गया, जहां उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सैंकी दरडा और प्रतीक वीधवानी से पूछताछ में कई बड़े सटोरियों और नेटवर्क से जुड़े प्रभावशाली नामों का खुलासा हो सकता है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।