टीआरपी डेस्क। इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमलों के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध की ज्वाला भड़क उठी है। इस तनाव का सबसे खतरनाक असर अब दुबई में देखने को मिल रहा है, जहां दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराने की खबर है। इस हमले में 4 लोग घायल हुए हैं और आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और एक्ट्रेस सोनल चौहान इस वक्त दुबई में ही फंसी हुई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

मेरे पास धमाका हुआ…

दुबई में टूर्नामेंट या अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में मौजूद पीवी सिंधु ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि स्थितियां हर घंटे डरावनी होती जा रही हैं। सिंधु ने लिखा, जिस एयरपोर्ट पर हम रुके थे, उसके ठीक पास विस्फोट हुआ। हमें वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। वहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए जल्द सुरक्षित वापसी की अपील की है। दुबई की गलियों में सन्नाटा है और बुर्ज खलीफा के पास हुए धमाकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

See also  Delhi Pollution: पलूशन पर इंडिया गेट के पास प्रदर्शन, कर्तव्य पथ बंद, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया,अलग-अलग राज्यों से आए थे प्रदर्शनकारी

444 उड़ानें रद्द होने की कगार पर

युद्ध के कारण एयरस्पेस (हवाई मार्ग) बंद होने से भारतीय एयरलाइंस का शेड्यूल पूरी तरह चरमरा गया है। एअर इंडिया ने आज 22 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है। विमानन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुल 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी अपनी कुछ चुनिंदा उड़ानों को 2 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

इस संकट का असर केवल दुबई तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रीनगर से लेकर लखनऊ तक देखा जा रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

अगले 24 घंटों में भारत सरकार ऑपरेशन अजय जैसी किसी बड़ी निकासी योजना पर विचार कर सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क जरूर करें। छत्तीसगढ़ सरकार भी खाड़ी देशों में फंसे अपने नागरिकों का डेटा जुटाने के लिए केंद्र के संपर्क में रह सकती है।

See also  IND vs SA 3rd ODI : भारतीय कप्तान केएल राहुल ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का दिया न्यौता, प्लेइंग-11 में हुए बदलाव…