टीआरपी डेस्क। बार्सिलोना में चल रहे MWC 2026 में दिग्गज टेक कंपनी HONOR ने स्मार्टफोन की एक नई प्रजाति पेश कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। कंपनी ने अपना कॉन्सेप्ट HONOR Robot Phone लॉन्च किया है, जो केवल एक गैजेट नहीं बल्कि Embodied AI और Robot-grade मोशन कंट्रोल से लैस एक चलता-फिरता रोबोटिक डिवाइस है।

तकनीक के इस दौर में छत्तीसगढ़ के डिजिटल होते गांवों और शहरों के लिए यह खबर भविष्य की झलक है। यह फोन न केवल दिव्यांगों के लिए मददगार साबित हो सकता है, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी बिना किसी बाहरी मदद के सिनेमैटिक वीडियो बनाने का जरिया बनेगा।

HONOR का यह रोबोट फोन सिर्फ स्क्रीन और वॉयस कमांड तक सीमित नहीं है। इसमें लगा Embodied AI इंटरैक्शन को इतना नैचुरल बना देता है कि फोन वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर को खुद फॉलो करता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसका कैमरा मॉड्यूल ‘हां’ में सिर हिलाना और ‘ना’ में झटकने जैसे मानवीय एक्सप्रेशन भी देता है। म्यूजिक की बीट पर यह फोन फिजिकल मूवमेंट करता है, जो इसे एक मिनी-रोबोट की पहचान देता है।

See also  Auto Expo 2023: जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये पांच इलेक्ट्रिक कारें

छोटी सी बॉडी में छिपा है बड़ा रोबोटिक सिस्टम

इतनी एडवांस तकनीक को एक साधारण फोन के आकार में फिट करना इंजीनियरिंग का चमत्कार है। इसके लिए HONOR ने इंडस्ट्री से 70% छोटा कस्टम माइक्रो मोटर तैयार किया है। इसी की मदद से फोन में दुनिया का सबसे कॉम्पैक्ट 4DoF गिंबल सिस्टम लगाया गया है, जो इसके रोबोटिक मोशन कंट्रोल की असली ताकत है।

200MP कैमरा और प्रोफेशनल वीडियोग्राफी

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP का सेंसर दिया गया है, जो इंडस्ट्री के पहले 3-Axis Gimbal कैमरे के साथ आता है।

  • सुपर स्टेडी वीडियो: तेज भागते हुए भी प्रोफेशनल लेवल की स्टेबिलाइजेशन मिलती है।
  • AI ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग: यह फोन चलती हुई चीजों को रियल-टाइम में ट्रैक करता है।
  • स्मार्ट रोटेशन: कैमरा 90° और 180° तक खुद घूम सकता है, जिससे सिनेमैटिक ट्रांज़िशन बनाना बेहद आसान हो जाता है।
  • टेक्नोलॉजी: Embodied AI और Robot-grade मोशन कंट्रोल।
  • कैमरा: 200MP विथ 3-Axis Physical Gimbal।
  • इंजीनियरिंग: 70% छोटा माइक्रो मोटर और 4DoF सिस्टम।
  • फीचर: म्यूजिक बीट पर डांस और वॉयस एक्सप्रेशन।
See also  इन कारों में एक्सीडेंट के वक्त बड़े और बच्चे रहेंगे ज्यादा सुरक्षित, जानिए ऐसी 5 सुरक्षित कारों के बारे में

फिलहाल यह एक कॉन्सेप्ट फोन है, लेकिन HONOR की यह पहल बताती है कि आने वाले समय में आपके हाथ में मौजूद फोन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक पर्सनल रोबोटिक असिस्टेंट होगा। जल्द ही इसके कमर्शियल प्रोडक्शन को लेकर कंपनी बड़ी घोषणा कर सकती है।