टीआरपी डेस्क। T20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज की शुरआत कल यानी 4 मार्च से हो रही है, पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं, 5 मार्च को क्रिकेट जगत की दो बड़ी टीमें, भारत और इंग्लैंड, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के टिकट के लिए टकराएंगी।

सेमीफाइनल मुकाबलों का पूरा विवरण
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके ठीक अगले दिन, यानी 5 मार्च को शाम 7 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इन मैचों में हारने वाली टीम का सफर तुरंत समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीमें 8 मार्च को होने वाले फाइनल में प्रवेश करेंगी।

ICC का खास नियम: क्या एक ही दिन होंगे दो मैच?
बारिश की स्थिति को देखते हुए ICC ने कड़े नियम बनाए हैं। यदि 4 मार्च का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाता, तो उसे 5 मार्च (रिजर्व डे) को पूरा किया जाएगा। ऐसी स्थिति में क्रिकेट फैंस को एक ही दिन यानी 5 मार्च को दो-दो सेमीफाइनल देखने को मिल सकते हैं।

See also  Gold Price Today : धनतेरस पर सस्ते जेवर खरीदने का सुनहरा अवसर, आज फिर कम हुए सोना—चांदी के दाम

रिजर्व डे पर नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया है। यदि मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट होता है, तो खेल दोपहर 3 बजे शुरू होगा ताकि शाम को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के समय से टकराव न हो। अतिरिक्त समय की भी व्यवस्था की गई है ताकि हर हाल में मैच का नतीजा निकल सके।

सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल

टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे:

मुकाबलाटीमतारीखस्थान
पहला सेमीफाइनलदक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड4 मार्च 2026ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दूसरा सेमीफाइनलभारत बनाम इंग्लैंड5 मार्च 2026वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

फाइनल की राह

सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमें 8 मार्च 2026 को होने वाले खिताबी मुकाबले (फाइनल) में ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी. भारतीय फैंस के लिए विशेष उत्साह है क्योंकि टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड की चुनौती का सामना करेगी.