घर की दीवारों से होली का रंग साफ करने का तरीका।

टीआरपी डेस्क। होली के हुड़दंग और रंगों की मस्ती के बाद घरों में दीवारों और दरवाजों पर लगे जिद्दी दागों को साफ करने की चुनौती सामने है। अक्सर केमिकल युक्त और गहरे रंग पेंट को खराब कर देते हैं, जिन्हें साधारण पानी से हटाना नामुमकिन होता है।

होली का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, जिससे घरों की रंगत बिगड़ना आम बात है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए तुरंत दोबारा पेंट कराना आर्थिक बोझ बन सकता है, ऐसे में ये सस्ते घरेलू उपाय घर की खूबसूरती बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।

दीवारों से रंग हटाने के असरदार तरीके

होली के त्योहार पर बच्चे हों या बड़े, हर कोई मस्ती में सराबोर रहता है, लेकिन इसका खामियाजा घर की दीवारों और दरवाजों को भुगतना पड़ता है। अगर आपके घर की दीवारों पर भी पक्के रंग लग गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान किचन ट्रिक्स से इन्हें साफ कर सकते हैं

  • बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट: 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से पोंछ लें।
  • टूथपेस्ट का कमाल: सफेद टूथपेस्ट को दाग पर लगाएं और सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। 5-7 मिनट बाद इसे साफ कपड़े से पोंछने पर दीवार चमक उठेगी।
  • सिरका और पानी का घोल: आधा कप सफेद सिरका और आधा कप पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। इसे दाग पर स्प्रे करें और कुछ देर बाद साफ कर लें। यह जिद्दी दागों के लिए रामबाण है।
  • लिक्विड डिटर्जेंट और गुनगुना पानी: हल्के गर्म पानी में डिटर्जेंट मिलाकर स्पंज की मदद से सफाई करें। इससे न सिर्फ रंग निकलेगा बल्कि दीवार पर जमी धूल भी साफ हो जाएगी।
See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में “साइंस वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता 4.0” का आयोजन