T20 World Cup 2026 Semi-Final IND vs ENG Live Score: कोलकाता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 89, शिवम दुबे ने 43, जबकि ईशान किशन ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए।

T20 World Cup 2026 Semi-Final IND vs ENG Live Score: वानखेड़े में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। अभिषेक 7 गेंद में 9 रन ही बना सके। विल जैक्स ने उन्हें कैच आउट करवाया। संजू सैमसन को तीसरे ओवर में जीवनदान मिला। पावरप्ले में भारत ने एक विकेट खोकर 67 रन बनाए। संजू सैमसन ने 26 गेंद में अर्धशतक लगाया है। ईशान किशन 10वें ओवर में 18 गेंद में 39 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने।

See also  Royal Enfield की सबसे ताकतवर बाइक भारत में होने जा रही है लॉन्च ! कीमत जानना चाहेंगे तो पढ़ें ये खबर

T20 World Cup 2026 Semi-Final IND vs ENG Live Score: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 42 गेंद में 8 चौके और सात छक्के की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंद में 11 रन बनाए। शिवम दुबे 43 के स्कोर पर रन आउट हुए। तिलक वर्मा 7 गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 27 रन की पारी खेली। अक्षर दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

T20 World Cup 2026 Semi-Final IND vs ENG Live Score: भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।