ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में आज, रविवार (8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं और मुकाबले से पहले यह चर्चा तेज है कि भारत की मजबूत बल्लेबाजी और न्यूजीलैंड की दमदार गेंदबाजी में किसका पलड़ा भारी रहेगा।

बता दे कि भारत के लिए इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। संजू (Sanju Samson) ने चार मैचों में 201 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) आठ मैचों में 189 के स्ट्राइक रेट से 263 रन ठोक चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी 242 रन बनाकर टीम को कई बार मजबूत शुरुआत दिलाई है। वहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 199 रन बनाने के साथ आठ विकेट भी लिए हैं। टीम मैनेजमेंट का तिलक वर्मा को फिनिशर के रूप में इस्तेमाल करना भी फायदेमंद साबित हुआ है।

See also  जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण हटाने चलेगा MCD का बुलडोजर, एक्शन से पहले फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बुमराह को छोड़ बाकि गेंदबाजों ने किया निराश

हालांकि भारत की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। तेज गेंदबाज बुमराह (Jasprit Bumrah) को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाज अपेक्षित असर नहीं छोड़ पाए हैं। बुमराह ने सात मैचों में 10 विकेट लेकर 6.62 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी की है। दूसरी ओर अर्शदीप (Arshdeep Singh) का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन हाल के मैचों में उनकी मिस्ट्री स्पिन का प्रभाव कम होता दिखा है।

दरअसल ग्रुप स्टेज में वरुण ने छोटी टीमों के खिलाफ चार मैचों में नौ विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सुपर-8 और सेमीफाइनल में उनका असर घटता नजर आया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने चार ओवर में 64 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया, जिससे टीम मुश्किल में पड़ गई थी। ऐसे में फाइनल से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में बनाए रखेगा या उनकी जगह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को मौका दिया जा सकता है।

See also  IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव मैच जिताने के बाद ट्विटर पर बने हीरो, देखें VIDEO

कुलदीप मौजूदा समय के बेहतरीन रिस्ट स्पिनरों में गिने जाते हैं और बड़े मैचों का अनुभव भी रखते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से ज्यादा मैचों में उन्होंने 90 से अधिक विकेट लिए हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच खेला था, जिसमें तीन ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया था। अहमदाबाद के इस मैदान पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा माना जाता है, जहां उनकी फ्लाइट और टर्न बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

न्यूजीलैंड की ताकत गेंदबाजी

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। तेज गेंदबाज हेनरी (Matt Henry) और फर्गुशन (Lockie Ferguson) ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है। कप्तान सैंटनर (Mitchell Santner) ने किफायती गेंदबाजी से रन गति पर लगाम लगाई है, जबकि ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra )11 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।

कीवी टीम की बल्लेबाजी में भी टॉप ऑर्डर ने दम दिखाया है। टीम साइफर्ट (Tim Seifert) सात मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बना चुके हैं, जबकि फिन एलेन (Finn Allen) ने 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं। एलन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना भी पेश किया था। हालांकि न्यूजीलैंड का मध्यक्रम अभी तक उतना प्रभावशाली नहीं रहा है।

See also  BREAKING: असम विधानसभा चुनाव 2021- भाजपा ने किया 70 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, सूची जारी

भारत की गेंदबाजी बनाम न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

ऐसे में फाइनल मुकाबले को बल्लेबाज बनाम गेंदबाज की दिलचस्प जंग के रूप में देखा जा रहा है। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाते हैं तो टीम इंडिया मैच पर पकड़ बना सकती है। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहे तो मुकाबले का रुख बदल सकता है।