Bengal Assembly election: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में इसी साल होने वाले विधान सभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कभी भी हो सकती है।

Bengal Assembly election:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

Bengal Assembly election:मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष चुनाव अधिकारी रविवार देर रात कोलकाता पहुंचेंगे और सोमवार और मंगलवार को राजनीतिक दलों, नागरिक और पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

Bengal Assembly election: बता दें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। इसलिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है।

Bengal Assembly election: जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में आकलन के बाद निर्वाचन आयोग अन्य चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में सीएएफ की भर्ती 7 वर्ष से लंबित, वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी पीएचक्यू के सामने सपरिवार धरने पर बैठे

Bengal Assembly election: इन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण पहले ही पूरा हो चुका है और उनकी संबंधित अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है।