T20: अहमदाबाद। India became World Cup champions for third time: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को खेले गए टी.20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा कर तीसरी बार टी.20 वर्ल्डकप चैंपियन ट्राफी अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी और दुबे की आतिशी 26 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की। दोनों ने संभली हुई शुरुआत दिलाई और बीच-बीच में अच्छे शॉट भी लगाए। अभिषेक भी बदले अंदाज में नजर आए। लेकिन चौथा ओवर लेकर फर्ग्यूसन आए और इस ओवर में दोनों ने 24 रन बना दिए और भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया।

See also  T20 India vs Netherlands: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पांड्या

इसके बाद अभिषेक ने मोर्चा संभाला और 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 92 रन था। हालांकि, 8वें ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा जब अभिषेक शर्मा रचिन रविंद्र का शिकार बने। अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रन बनाए।

इसी बीच 8वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और 11वें ओवर में ही संजू सैमसन ने अपनी फिफ्टी पूरी की। संजू ने केवल 33 गेंद में पचासा जड़ा, ये वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी थी।

15वें ओवर में ही टीम इंडिया ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं ईशान ने भी इसी ओवर में 23 गेंद में फिफ्टी जड़ी। 16वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब संजू 46 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए।

लेकिन इसी ओवर में ईशान भी अपना विकेट गंवा बैठे. किशन के बल्ले से 54 रन आए। इसी ओवर में कप्तान सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए। यानी नीशम ने एक ओवर में 3 विकेट झटके। तब भारत का स्कोर 16 ओवर में 204-4 था, लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला।

See also  Independence Day 2024: बांग्लादेश में हिंदुओं के हाल और UCC तक पर लालकिले से खुलकर बोले मोदी, देखें पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें

19वें ओवर में हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे। तब भारत का स्कोर 226-5 था। लेकिन इसके बाद शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में नीशम को आड़े हाथों लिया। आखिरी ओवर में दुबे ने 24 रन बनाए। दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा।